अभी पढ़ने का मूड नहीं है कल पक्का पढ़ लूंगा । मुझे पता है कि तुम नहीं पढ़ोगे क्यों पता है।
क्योंकि ये कल कभी आएगा ही नहीं, कब तक बहाना बनाते रहोगे। सफल होना है तो ये बहाने बाज़ी करना बन्द कर दो ,क्योंकि ये बहाने तुम्हे दो पल की खुशी देंगे।
लेकिन इससे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी । मै आपको सलाह दे रहा हूं , इसलिए नहीं कि में आपसे ज्यादा समझदार हूं , बल्कि इसलिए कि मैंने अपने जिंदगी में आपसे ज्यादा गलतियां कि है।
एक महत्त्वपूर्ण बात कि हर दिन कुछ नया करने की कोशिश करो। ये मत सोचो कि ऐसा करने में मुझसे गलती हो जाएगी।दोस्त,अगर सफल होना हो तो मन से इन बात को निकाल दो ,कहावत भी है कि.................
कोशिश आखिरी सास तक करनी चाहिए
मंजिल मिले या तजुर्बा
चीज दोनों ही नायाब है।
✏️ आजकल के विद्यार्थियों में सबसे गलत सोच यही है कि वो हर काम को करने से पहले सोचते है कि...लोग क्या कहेंगे?
अरे यार सफल तुम्हे होना है,लोगो को नहीं। जब तुम अपने जीवन में कुछ अच्छा करने की कोशिश करोगे तो लोग कुछ ऐसा बोलेंगे की जिससे तुम उस काम को करने में हिचकिचाने लगोगे और पता है जब तुम सफल हो जाओगे तो वहीं लोग ये कहने में सबसे आगे रहेंगे कि.....मुझे तो पता था.......!!!!
तुम एक ना एक दिन सफल अवश्य होंगे।
याद रखो ये वहीं लोग है जो तुम्हारे असफल होने कि कामना कर रहे थे। कहने का तात्पर्य इतना है कि....लोगो के बारे में सोचना बन्द करो। दुनिया के सबसे अच्छे मोटिवेश्नल स्पीकर संदीप माहेश्वरी भी तो कहते है की........ सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग..........????
ये लाइन जो आपको विपरीत समय में टूटने नहीं देंगे और आपके हौसले को हमेशा बनाए रखेगा ??
1) जिस चीज से डर लगता है वहीं चीज करो, डर हमेशा के लिए ख़त्म हो जाएगा।।
2) सफाई देने में अपना समय व्यर्थ ना करे, लोग वहीं सुनते है जो वो सुनना चाहते है !!
3) लोग दूसरों की बुराई करने में जो वक्त लगते है ! उस वक्त मै खुद को बेहतर बनाने में काम करे तो, दुनिया बदलते देर नहीं लगेगी !!
4) कुछ बनाना है तो शौक से बनों, पर एक ख्याल रखना की भीड़ का हिस्सा मत बनो ! हां भीड़ जिसके लिए जुटे वो किस्सा जरूर बनना !!
5) नदी में गिरने से कभी भी किसी की मौत नहीं होती, मौत तो तब होती है जब उसे तैरना नहीं आता, ठीक उसी तरह परिस्थितियां कभी भी हमारे लिए समस्या नहीं बनती , समस्या तो तब बनती है जब हमें परिस्थितियों से निपटना नहीं आता।।
धन्यवाद।।।।।।

0 Comments: